मथुरा: वृंदावन में सट्टे के लेनदेन मे धमकी से डरे युवक ने आग लगाकर जान देने का किया प्रयास, युवक को आगरा किया गया रेफर
धर्म नगरी वृन्दावन में सट्टे के लेनदेन के इस खेल में दबंगों के खौफ से भयभीत युवक ने पैट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसे गौरा नगर कालोनी निवासी नितिन शर्मा को परिजन मंगलवार देर रात सौ सय्या अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया।बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस ने बताया जांच की जा रही है, मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।