मथुरा: वृन्दावन में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर रसिक धाम आश्रम हुआ कुर्क, बाबा रसिका पागल महाराज के अनुयाइयों ने किया विरोध
वृन्दावन में प्रसिद्ध भजन सम्राट बाबा रसिका पागल महाराज के रसिक धाम आश्रम को कुर्क कर दिया गया। विष्णु बाबरा और बाबा मोहिनी शरण के बीच चल रहे विवाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने धारा 145 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आश्रम को कुर्क करने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम करीब 6 बजे नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग ने मौके पर पहुंच राजस्व व पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।