बाह: पिनाहट पुलिस ने दो ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
लगभग 10 दिन पहले पिनाहट कस्बे के भदरौली में स्थित एक ईंट भट्टे से अज्ञात चोरों ने ईंटों से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पिनाहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदायूं से चोरी किया हुआ ट्रैक्टर बरामद कर लिया।