जालौर: नए बस स्टैंड के पास नाले में गिरी कार, बड़ा हादसा होने से टला
Jalor, Jalor | Jul 14, 2024 जालोर में नए बस स्टैंड पर देर रात एक कार खुले नाले में गिर गई। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।चालक को हल्की चोट आई है। इसे पहले भी कई बार बाइक सवार भी नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जिसको लेकर शहरवासीयों व व्यापार मंडल ने कई बार नगर परिषद में शिकायत दी। लेकिन आज कोई समाधान नहीं हो पाया है।