जालौर: जालौर के देलदरी में चोरी के मामले को लेकर आहोर विधायक ने लिया घटनास्थल का जायजा
Jalor, Jalor | Jul 14, 2024 जालोर के निकटवर्ती देलदरी गांव में दो दिनों पहले गांव के सिरोसी माता मंदिर में हुई चोरी कि घटना को लेकर रविवार को आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने देलदरी पहुंच कर ग्रामीणों से चोरी की घटना का जायजा लिया। उनके साथ मौके पर पहुंची बागरा पुलिस थानाधिकारी जीतसिंह ने मौका मुआयना कर मंदिर में व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस जांच शुरू की।