जालौर: जालौर में चोरी की वारदात का मामला पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने पर नाराज ग्रामीणों ने एसपी को सोपा ज्ञापन
Jalor, Jalor | Jul 14, 2024 जालौर की कोतवाली थाना क्षेत्र के पीजोपूरा गांव में 24 जून व 10जुलाई को चोरी की वारदात हुई थीं। मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने व कार्यवाही नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। एसपी ज्ञानचंद्र यादव को ज्ञापन सोपकर मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।