चूरू: जिले में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी
Churu, Churu | Apr 19, 2025 चूरू जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यहां जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार शाम 6 बजे करीब बताया कि आगामी अक्षय तृतीया पर्व एवं पीपल पूर्णिमा जैसे पर्वों पर अबूझ सावों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु निर्देश जारी किये हैं।