चूरू: तुगलक कॉलोनी के पास जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मौके पर आरएसी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Churu, Churu | Apr 19, 2025 चूरू शहर के तुगलक कॉलोनी के पास शनिवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना के बाद आरएसी सहित कोतवाली और सदर थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। साथ ही तहसीलदार अशोक गोरा भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। यहां तुगलक कॉलोनी से सटे हुए दो खेतों के बीच पत्थर गढ़ी को लेकर विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।