चूरू: परिसीमन पर एमपी राहुल कस्वां ने उठाए सवाल, कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से की मुलाकात, कहा- विकास कार्यों में राजनीति न हो
Churu, Churu | Apr 19, 2025 चूरू जिले में निकाय व पंचायत स्तर पर किये जा रहे परिसीमन पर सांसद राहुल कस्वां ने सवाल खड़े किए हैं। जिले में परिसीमन, गर्मी को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान, बिजली की समस्या, बकाया फसल बीमा क्लेम, अग्रसेन नगर आरओबी सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सांसद राहुल कस्वा ने शनिवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात की।