देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 में माल वाहक ट्रेन पटरी से नीचे उतरी, नहीं हुआ कोई हादसा
जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या ³ पर आज रविवार के सुबह एक दुर्घटना होते-होते रह गई, दरअसल पाकुड़ से गिट्टी ला रही मेंटेंस गाड़ी प्लेटफार्म 3 पर बेपटरी हो गई, जिसके बाद तुरंत अन्य बोगियों को उक्त स्थान से हटाया गया, उसके बाद इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।