उदयपुर: उदयपुर वन क्षेत्र के चकेरी में 12 हाथियों के दल ने भैंस को कुचलकर मार डाला, धान फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत आने वाले बासेन और चकेरी ग्राम में हाथियों का आतंक जारी है बीती रात धान के फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा एक भैंस को भी 12 हाथियों के दल द्वारा कुचलकर मार दिया गया है। घटना रात 8:00 बजे करीब की बताई जा रही है । मवेशी मालिक द्वारा भैंस को बांधकर रखा गया था जिस वजह से दुर्घटना का होना बताया जा रहा है।