घोड़ाडोंगरी: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके, नारी शक्ति की हुंकार के साथ महिलाओं के सम्मान पर गरजीं
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को लेकर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित मार्च एवं विरोध प्रदर्शन में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की गरिमा, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।