फुल्लीडूमर: रामनवमी और दुर्गा पूजा को लेकर फुल्लीडुमर बाजार में फ्लैग मार्च, महाअष्टमी पर डलिया चढ़ाने के लिए उमड़ी भीड़
रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे फुल्लीडुमर पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बीडीओ कृष्णा कुमार एवं फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में थाना से निकलकर फुल्लीडुमर बाजार होते हुए हटिया रोड स्थित दुर्गा मंदिर गया। जहां से सभी वापस लौटे।