मड़ियाहू: दलपतपुर से दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के द्वारा प्रेस नोट करते हुए बताया गया कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त महताब अली पुत्र सराफत अली निवासी पसियाही खुर्द थाना नेवढ़िया को दलपतपुर गाँव से गिरफ्तार किया गया.