सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ा, चोरी की हीरो स्प्लेंडर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर चलाए गए अभियान में मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो वांछित अभियुक्त महेश, महक सिंह (निवासी छिदबाना, थाना रामपुर मनिहारन) गिरफ्तार किए। वादी साहिल की लिखित तहरीर पर दर्ज मुकदमें के मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी की काली हीरो स्प्लेंडर रविवार दोपहर 3:00 बजे बरामद हुई।