मुख्यमंत्री बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन सेवा योजना-2026 के अंतर्गत पहली जॉय राइड का शुभारंभ !
बिहार पर्यटन के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र यादव एवं श्री विजय चौधरी, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक (BSTDC) श्री नन्द किशोर एवं पर्यटन निदेशक श्री उदयन मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन सेवा योजना-2026 के अंतर्गत पहली जॉय राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महत्वाकांक्षी पहल बिहार में पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी, हवाई पर्यटन को बढ़ावा देगी तथा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुँच को अधिक सहज, सुरक्षित और आकर्षक बनाएगी। यह योजना बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
3 views | Katihar, Bihar | Jul 18, 2026