चंदवारा: चंदवारा पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
पुलिस लाइन, चंदवारा मे पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह 7:50 बजे पुलिस बैंड की धुन के बीच हुई। पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।