चकरनगर: सहसों इलाके के एक गाँव में दो घरों से 12 हजार नकदी सहित जेबरात चोरी, मुकदमा दर्ज
सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव से चोरों ने रात्रि समय दो घरों से कुछ नकदी सहित जेवरात चोरी कर लिए। सुबह कमरे का ताला टूटा देखकर लोगों को घटना की जानकारी हुई, खोजबीन के बाद गांव से 100 मीटर दूर एक खेत में बक्से पड़े मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की।बुधवार शाम करीब 5बजे थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने मुकदमा दर्ज की पुष्टि की।