कनवास: पेट्रोल पंप पर डरा धमकाकर पेट्रोल भराकर फरार आरोपी देवली मांजी से गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 4, 2025 देवली मांझी थाना पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर डरा धमकाकर पेट्रोल भरवाकर पैसे दिए बिना भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि दिनांक 1 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे नायरा पेट्रोल पम्प पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए थे।