कनवास: दरा में वन विभाग की कार्रवाई का विरोध, मोरू कला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग
Kanwas, Kota | Sep 30, 2025 कनवास क्षेत्र के दरा कस्बे में वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने द्वेषपूर्ण तरीके से वर्षों से बसे उनके मकानों और दुकानों को तोड़ दिया। इसके चलते उन्होंने जमकर नारेबाजी की और वन विभाग पर मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया।