कनवास: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कनवास में शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के रूप में मनाया, शस्त्र पूजन किया
Kanwas, Kota | Oct 2, 2025 कनवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सौ से अधिक स्वयंसेवकों, मातृशक्ति और समाजजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शस्त्र पूजन से हुई। जिसके मुख्य अतिथि जवाहरलाल सोनी ने कहा कि संघ जाति, भाषा और प्रांत के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में समरसता का कार्य कर रहा है।