देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार की शनिवार के दोपहर अचानक ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी साथी उनको लेकर समीप चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिया ।परिजन उनको लेकर गोरखपुर स्थित प्राइवेट चिकित्सालय पहुंचे। जहां शनिवार की शाम 7:00 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।