रायपुर में 1.47 लाख रुपये की MDMA ड्रग्स जब्त, दो महिला और एक ट्रांसजेंडर समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, शंकर नगर क्षेत्र स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर के पास से दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में खम्हारडीह थाने में NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।
#RaipurNews #MDMADrugs #RaipurPolice #AntiNarcotics #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 10, 2026