भीलवाड़ा: एसबीआई का कृषि ग्राहक मिलन समारोह: किसानों से सीधा संवाद और योजनाओं की सफलता पर चर्चा
भीलवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा भीलवाड़ा के निजी रिसॉर्ट में वृहद कृषि ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 👍