चाईबासा । कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदबुनिया गांव में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। गुरुवार को दिन में दो बजे एसडीपीओ रफाएल मुर्मू ने जानकारी दी।