कोरबा: नगर निगम का अपना पेट्रोल पंप बनेगा, सालाना 40 लाख रुपये तक की बचत होगी
Korba, Korba | Jul 1, 2026 1 जुलाई। नगर पालिक निगम कोरबा के स्वयं के पेट्रोल पंप की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने निगम को पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए सहमति दे दी है। निगम कार्यालय में एचपीसीएल के अधिकारियों ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को औपचारिक सहमति पत्र सौंपा। प्रस्तावित पेट्रोल पंप सीएसईबी चौक के पास निगम के केंद्रीय भंडार