नल-जल योजना की जमीनी हकीकत की होगी सघन जांच: जिले की 230 पंचायतों में 7 व 8 सितंबर को विशेष जांच अभियान!
आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 'नल-जल योजना' की वास्तविक स्थिति जानने के लिए विशेष जांच का आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ के निर्देशानुसार जिले की सभी 230 पंचायतों के लगभग 3,110 वार्डों में जलापूर्ति और योजना की कार्यशीलता की जांच की जाएगी। इसके लिए 230 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो 07 और 08 सितंबर को पंचायतों व वार्डों में जाकर स्थलीय सत्यापन करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कड़ी अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
#Gopalganj #NalJalYojana #DMGopalganj #PublicWelfare #InspectionDrive #CleanDrinkingWater #GopalganjAdministration
1 views | Gopalganj, Bihar | Sep 7, 2026