कवर्धा: पटवारी को निलंबित करने के खिलाफ नाराज जिला राजस्व पटवारी संघ ने राजीव गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी
कबीरधाम जिले के राजस्व पटवारी संघ के 180 पटवारी ग्राम कुरुवा के पटवारी राजेश शर्मा को निलंबित किए जाने से नाराज होकर बुधवार से राजीव गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। बुधवार की दोपहर 2:00 के करीब राजस्व पटवारी संघ के पटवारियों ने बताया कि पटवारी राजेश शर्मा के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की गई है जो कि गलत है वही पटवारी का निलंबन वापस लिया जाए