समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1275,
दिनांक 03/9/2026,
==================
रूपौली में बैक वाटर पर जिला प्रशासन की चौकसी;- 15 नावों का परिचालन, लगभग 118 क्विंटल से अधिक पशुचारा वितरित:-
धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत रूपौली अंचल में कोशी नदी के बैक वॉटर से खेत खलिहान एवं निचले इलाके में पानी फैलने पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड है।
रूपौली अंचल के निचले एवं तटवर्ती इलाकों—विशेष रूप से कोयली सिमरा पूर्व, कोयली सिमरा पश्चिम,काँप, भौआ प्रबल और विजय लालगंज में जलस्तर के फैलाव पर प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रूपौली अंचल में कुल 15 नावें निरंतर परिचालित की जा रही हैं, जिनमें 11 सरकारी और 4 निजी एकरारनामा वाली नावें शामिल हैं।
इसके साथ ही, जलभराव के कारण पशुपालकों के सामने उत्पन्न हुई चारे की समस्या के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा 449 परिवार को लगभग 118 क्विंटल सूखा पशुचारा का वितरण किया गया है।
जनसामान्य की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए 02 अस्थायी शौचालयों का भी सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।
एडीएमओ पूर्णिया श्री प्रणव कुमार ने बताया की अभी खेत खलिहान में जल जमाव है। मानव आबादी अभी सुरक्षित एवं स्थिति नियंत्रण में है एवं यातायात सुगम है।
किसी भी आकस्मिक अथवा आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला आपात कालीन संचालन केंद्र 06454242317/19/20 या अंचल कार्यालय को सूचित करें।
13 views | Purnia, Bihar | Sep 3, 2026