Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

अररिया, 25 जून 2026 हाँसा पंचायत में सुजल ग्राम संवाद, ग्रामीणों के सुझावों से सुदृढ़ होगी पेयजल व्यवस्था लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के तत्वावधान में जल जीवन मिशन के तहत अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की हांसा पंचायत में “सुजल ग्राम संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के सचिव, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार भी जुड़े रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने भी भाग लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण एवं रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही योजनाओं का बेहतर संचालन और दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा उसकी सतत निगरानी एवं अनुरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की विभिन्न योजनाओं, उनके उद्देश्यों एवं प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधे फीडबैक भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीगंज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रानीगंज, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत की माननीय मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

29 views | Araria, Bihar | Jun 25, 2026

MORE NEWS

अररिया, 25 जून 2026 हाँसा पंचायत में सुजल ग्राम संवाद, ग्रामीणों के सुझावों से सुदृढ़ होगी पेयजल व्यवस्था लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के तत्वावधान में जल जीवन मिशन के तहत अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की हांसा पंचायत में “सुजल ग्राम संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के सचिव, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार भी जुड़े रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने भी भाग लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण एवं रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही योजनाओं का बेहतर संचालन और दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा उसकी सतत निगरानी एवं अनुरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की विभिन्न योजनाओं, उनके उद्देश्यों एवं प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधे फीडबैक भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीगंज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रानीगंज, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत की माननीय मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Araria News