रायगढ़: रायगढ़ में फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश, परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए, आवाज बदलकर बना मेडिकल संचालक गिरफ्तार
रायगढ़ में अनजान लोगों को फोन कर खुद को परिचित बताकर दवा के नाम पर रुपए मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले अपना नाम गोलू बताकर मदद मांगता था और फिर आवाज बदलकर खुद को मेडिकल संचालक बताकर रुपए लेने की कोशिश करता था।