हाथरस: गांव हतिसा में घर में खेलते समय डेढ़ वर्षीय बच्चें के ऊपर गिरा खोलता गर्म दूध जिला अस्पताल से किया आगरा रेफर
गांव हतिसा में घर की किचन में खेलते समय डेढ़ वर्षीय बच्चें साहिल के ऊपर खोलता हुआ गर्म दूध गिर गया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक से हुए शोर सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। परिजनों द्वारा बच्चे को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया जिसका उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया है।