भीलवाड़ा: एमजी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत पर शहर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, उच्च स्तरीय जांच की मांग
महात्मा गांधी चिकित्सालय में हाल ही में अल्प अवधि के भीतर हुई प्रसूताओं की मौत के मामलों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कड़ा विरोध दर्ज कराया,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग करी।