डिंडौरी: कलेक्टर सभा कक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक हुई आयोजित, जिला पंचायत सीईओ ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने शुक्रवार दोपहर 3:00 जिला पोषण समिति की बैठक लेते हुए जिले में संचालित पोषण अभियान चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। विभागीय कार्यो में अपेक्षाकृत प्रगति न मिलने पर जिला पंचायत से सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कम प्रगति वाले पर्यवेक्षकों का वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए ।