Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

#prayforhimachalpradesh कन्नूर Himachal Pradesh मैं हुआ लैंडस्लाइड , 9 से ज्यादा टूरिज्म की मृत्यु दर्ज ।

3.9k views | Betul Nagar, Betul | Jul 26, 2021

MORE NEWS

🩺🙏 चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🩺

धरती पर भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले सभी डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता लाखों लोगों के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान लेकर आती है। आपके अथक प्रयासों और सेवा भावना को हम दिल से नमन करते हैं।

💐 पत्रकार नितिन अग्रवाल की ओर से सभी चिकित्सक गणों को स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

"जहाँ सेवा ही धर्म हो, वहीं डॉक्टर का कर्म होता है।" ❤️

📢 सभी डॉक्टरों तक यह शुभकामना जरूर पहुंचाएं।

#DoctorsDay #NationalDoctorsDay #HappyDoctorsDay #चिकित्सकदिवस #Doctors #SaluteToDoctors #HealthcareHeroes #ThankYouDoctors #JournalistNitinAgrawal #SadhanaPlusNews #Betul #MadhyaPradesh #RespectDoctors #ViralPost

🩺🙏 चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🩺 धरती पर भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले सभी डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता लाखों लोगों के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान लेकर आती है। आपके अथक प्रयासों और सेवा भावना को हम दिल से नमन करते हैं। 💐 पत्रकार नितिन अग्रवाल की ओर से सभी चिकित्सक गणों को स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। "जहाँ सेवा ही धर्म हो, वहीं डॉक्टर का कर्म होता है।" ❤️ 📢 सभी डॉक्टरों तक यह शुभकामना जरूर पहुंचाएं। #DoctorsDay #NationalDoctorsDay #HappyDoctorsDay #चिकित्सकदिवस #Doctors #SaluteToDoctors #HealthcareHeroes #ThankYouDoctors #JournalistNitinAgrawal #SadhanaPlusNews #Betul #MadhyaPradesh #RespectDoctors #ViralPost

Betul Nagar, Betul | Jul 1, 2026

बैतूल में आज रात 12 बजे से रेत खनन पर ब्रेक! कलेक्टर डॉ. सोनवणे का आदेश हुआ लागू, 1 अक्टूबर तक रहेगी रोक

बैतूल जिले में आज यानी मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे से रेत खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो गया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के आदेश के अनुसार जिले की सभी रेत खदानों, नदियों और नालों से रेत का उत्खनन अब 1 अक्टूबर 2026 तक प्रतिबंधित रहेगा।
यह आदेश कलेक्टर द्वारा 29 जून को जारी किया गया था, जो 30 जून की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है। मानसून के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सख्ती से आदेश का पालन कराने और अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान जिले में किसी भी नदी, नाले या रेत खदान से रेत का उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Betul #बैतूल #रेतखनन #SandMining #Monsoon #CollectorOrder #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #BetulNews #ViralNews #NewsUpdate #RainySeason #Environment #Trending

बैतूल में आज रात 12 बजे से रेत खनन पर ब्रेक! कलेक्टर डॉ. सोनवणे का आदेश हुआ लागू, 1 अक्टूबर तक रहेगी रोक बैतूल जिले में आज यानी मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे से रेत खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो गया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के आदेश के अनुसार जिले की सभी रेत खदानों, नदियों और नालों से रेत का उत्खनन अब 1 अक्टूबर 2026 तक प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश कलेक्टर द्वारा 29 जून को जारी किया गया था, जो 30 जून की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है। मानसून के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सख्ती से आदेश का पालन कराने और अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान जिले में किसी भी नदी, नाले या रेत खदान से रेत का उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Betul #बैतूल #रेतखनन #SandMining #Monsoon #CollectorOrder #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #BetulNews #ViralNews #NewsUpdate #RainySeason #Environment #Trending

Betul Nagar, Betul | Jul 1, 2026

➡️ बैतूल के गाजरिया आम को मिला जीआई टैग 

➡️ देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

मध्यप्रदेश ने इतिहास बनाते हुए एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों के लिए जी आई टैग हासिल करने में सफलता हासिल की है। देश में यह पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जीआई टैग मिला है। इनमें बैतूल का गाजरिया  आम,गुना का धनिया, नरसिंहपुर बरमान घाट का बेंगन,  खरगौरी की लाल मिर्च, मांडू की खुरसानी इमली, जबलपुर का मटर, सिवनी का सीताफल, मालवी आलू और गराड़ू, नरसिंहपुर गुड, जबलपुर सिंघाड़ा, आलीराजपुर का नूरजहां आम, बुरहानपुर का केला, इंदौरी जीरावन, रतलाम सैलाना बालम ककड़ी और छतरपुर का पान शामिल है

➡️ कृषक कल्याण वर्ष में यह एक बड़ी उपलब्ध‍ि है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के आय को दो गुना बढ़ाने के लिए उनसे उदयानिकी फसलों की खेती से जुड़ने का आव्हान किया है। फिलहाल 28 लाख हेक्टेयर में उदयानिकी फसलों की खेती हो रही है। वर्ष 2030 तक 30 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई गई है।

➡️ बैतूल का गाजरिया आम

बैतूल जिले में खेड़ला किला, भवरगढ़, सांवलीगढ़, शेरगढ़ और असीरगढ़ किले जो 500 साल से ज्यादा पुराने किलो में आते हैं। जो यह बताते है की बैतूल गोंड राजाओ का केंद्र था। आम किस्म गाजरिया जिले की लोकप्रिय किस्म है फल की सुगंध अनानस जैसी होती है एवं गुदा गाजर के समान होने के कारण इसे गाजरिया आम कहते हैं। आम को जीआई टेग प्राप्त हो गया है। जिससे जिले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी एवं किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। यह मुख्यतः विकासखण्ड बैतूल, घोडाडोंगरी, शाहपुर एवं चिचोली में अधिक मात्रा में उत्पादन किया जाता है। इन्हीं विकासखण्डों में क्लस्टर बनाकर क्षेत्र विस्तार की कार्य योजना है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ बैतूल के गाजरिया आम को मिला जीआई टैग ➡️ देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग मध्यप्रदेश ने इतिहास बनाते हुए एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों के लिए जी आई टैग हासिल करने में सफलता हासिल की है। देश में यह पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जीआई टैग मिला है। इनमें बैतूल का गाजरिया आम,गुना का धनिया, नरसिंहपुर बरमान घाट का बेंगन, खरगौरी की लाल मिर्च, मांडू की खुरसानी इमली, जबलपुर का मटर, सिवनी का सीताफल, मालवी आलू और गराड़ू, नरसिंहपुर गुड, जबलपुर सिंघाड़ा, आलीराजपुर का नूरजहां आम, बुरहानपुर का केला, इंदौरी जीरावन, रतलाम सैलाना बालम ककड़ी और छतरपुर का पान शामिल है ➡️ कृषक कल्याण वर्ष में यह एक बड़ी उपलब्ध‍ि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के आय को दो गुना बढ़ाने के लिए उनसे उदयानिकी फसलों की खेती से जुड़ने का आव्हान किया है। फिलहाल 28 लाख हेक्टेयर में उदयानिकी फसलों की खेती हो रही है। वर्ष 2030 तक 30 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई गई है। ➡️ बैतूल का गाजरिया आम बैतूल जिले में खेड़ला किला, भवरगढ़, सांवलीगढ़, शेरगढ़ और असीरगढ़ किले जो 500 साल से ज्यादा पुराने किलो में आते हैं। जो यह बताते है की बैतूल गोंड राजाओ का केंद्र था। आम किस्म गाजरिया जिले की लोकप्रिय किस्म है फल की सुगंध अनानस जैसी होती है एवं गुदा गाजर के समान होने के कारण इसे गाजरिया आम कहते हैं। आम को जीआई टेग प्राप्त हो गया है। जिससे जिले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी एवं किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। यह मुख्यतः विकासखण्ड बैतूल, घोडाडोंगरी, शाहपुर एवं चिचोली में अधिक मात्रा में उत्पादन किया जाता है। इन्हीं विकासखण्डों में क्लस्टर बनाकर क्षेत्र विस्तार की कार्य योजना है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

➡️ जनसहभागिता से ही संभव होगी जल सुरक्षा : प्रभारी मंत्री श्री पटेल

➡️ आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है जल गंगा संवर्धन : केंद्रीय मंत्री श्री उईके

➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान: जिले में 45 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य पूर्ण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल 

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जनसहभागिता से ही संभव होगी जल सुरक्षा : प्रभारी मंत्री श्री पटेल ➡️ आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है जल गंगा संवर्धन : केंद्रीय मंत्री श्री उईके ➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान: जिले में 45 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य पूर्ण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित ➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

➡️ जनसहभागिता से ही संभव होगी जल सुरक्षा : प्रभारी मंत्री श्री पटेल

➡️ आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है जल गंगा संवर्धन : केंद्रीय मंत्री श्री उईके

➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान: जिले में 45 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य पूर्ण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल 

प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत खेड़ी सांवलीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्री दुर्गादास उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, सरपंच श्रीमती शर्मिला ठाकुर, श्रीमती सरोज राठौर, श्रीमती अनीता डांगे, श्री पिंटू परिहार, श्री कांतिलाल यादव, श्री नितिन बरसाकर, श्री कमल मालवीय तथा अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री श्री पटेल और केंद्रीय मंत्री श्री उईके द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेवासियों को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री के संदेश में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लगभग 3.62 लाख कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है। लगभग 10 हजार 514 करोड़ रुपए की लागत से खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवर, चेकडेम, जलाशयों के जीर्णोद्धार, नालों की सफाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण, नदी संरक्षण तथा जनजागरूकता से जुड़े व्यापक कार्य किए गए हैं।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल होगा, वहां हरियाली होगी और जहां हरियाली होगी, वहां जल का संरक्षण होगा। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान का पूरे प्रदेश में सफल क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है। वृक्ष ही जल को अवशोषित और संरक्षित रखने का कार्य करते हैं, इसलिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने घर का पानी घर में तथा खेत का पानी खेत में रोकने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया और अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार ने कहा कि बैतूल जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जो प्रदेश के लिए मॉडल के रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल सबसे बड़ी आवश्यकता होगी, इसलिए प्रत्येक घर में जल संरक्षण एवं रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर बताया गया कि 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान जिले में कुल 45 हजार 833 जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन संवर्धन कार्य पूर्ण किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 7 हजार 397, वन विभाग द्वारा 20 हजार 565, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 8 हजार 717, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 4 हजार 69, जन अभियान परिषद द्वारा 3 हजार 482, उद्यानिकी विभाग द्वारा 669, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 390 तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 352 कार्य पूर्ण किए गए। अन्य विभागों द्वारा भी 192 कार्य पूर्ण कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

कार्यक्रम में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। जनभागीदारी के माध्यम से 1500 से अधिक जल संरचनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, जन अभियान परिषद, कान्हावाड़ी, विकासखंड घोड़ाडोंगरी के श्री नरेंद्र ऊईके को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत खेड़ला के सचिव श्री अशोक वामनकर, ग्राम पंचायत कुम्हली के रोजगार सहायक श्री संदीप बारस्कर, ग्राम पंचायत नीमझिरी के सरपंच श्री रामदीन पिपरदे, एनआरएलएम बैतूल की श्रीमती मीरा सरते तथा "एक बगिया मां के नाम" पहल से जुड़ी श्रीमती ललिता भागवले को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा आगामी मानसून में व्यापक पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Water Resources, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जनसहभागिता से ही संभव होगी जल सुरक्षा : प्रभारी मंत्री श्री पटेल ➡️ आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है जल गंगा संवर्धन : केंद्रीय मंत्री श्री उईके ➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान: जिले में 45 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य पूर्ण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित ➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत खेड़ी सांवलीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्री दुर्गादास उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, सरपंच श्रीमती शर्मिला ठाकुर, श्रीमती सरोज राठौर, श्रीमती अनीता डांगे, श्री पिंटू परिहार, श्री कांतिलाल यादव, श्री नितिन बरसाकर, श्री कमल मालवीय तथा अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री श्री पटेल और केंद्रीय मंत्री श्री उईके द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेवासियों को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री के संदेश में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लगभग 3.62 लाख कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है। लगभग 10 हजार 514 करोड़ रुपए की लागत से खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवर, चेकडेम, जलाशयों के जीर्णोद्धार, नालों की सफाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण, नदी संरक्षण तथा जनजागरूकता से जुड़े व्यापक कार्य किए गए हैं। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल होगा, वहां हरियाली होगी और जहां हरियाली होगी, वहां जल का संरक्षण होगा। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान का पूरे प्रदेश में सफल क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का अभियान है। वृक्ष ही जल को अवशोषित और संरक्षित रखने का कार्य करते हैं, इसलिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने घर का पानी घर में तथा खेत का पानी खेत में रोकने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया और अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार ने कहा कि बैतूल जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जो प्रदेश के लिए मॉडल के रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल सबसे बड़ी आवश्यकता होगी, इसलिए प्रत्येक घर में जल संरक्षण एवं रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बताया गया कि 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान जिले में कुल 45 हजार 833 जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन संवर्धन कार्य पूर्ण किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 7 हजार 397, वन विभाग द्वारा 20 हजार 565, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 8 हजार 717, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 4 हजार 69, जन अभियान परिषद द्वारा 3 हजार 482, उद्यानिकी विभाग द्वारा 669, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 390 तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 352 कार्य पूर्ण किए गए। अन्य विभागों द्वारा भी 192 कार्य पूर्ण कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। जनभागीदारी के माध्यम से 1500 से अधिक जल संरचनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, जन अभियान परिषद, कान्हावाड़ी, विकासखंड घोड़ाडोंगरी के श्री नरेंद्र ऊईके को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत खेड़ला के सचिव श्री अशोक वामनकर, ग्राम पंचायत कुम्हली के रोजगार सहायक श्री संदीप बारस्कर, ग्राम पंचायत नीमझिरी के सरपंच श्री रामदीन पिपरदे, एनआरएलएम बैतूल की श्रीमती मीरा सरते तथा "एक बगिया मां के नाम" पहल से जुड़ी श्रीमती ललिता भागवले को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा आगामी मानसून में व्यापक पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026