भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।जिसमें पिछले कार्यक्रम की समीक्षा की गयी और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी।
मन की बात:आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
डिजिटल लर्निंग: विधानसभा वार मंडलों में डिजिटल लर्निंग के लक्ष्य को समय पर पूरा करने (प्रति मंडल 100 से अधिक) पर सहमति बनी।
सभी मोर्चा अध्यक्षों को जिले में प्रवास कर अपने मंडलों में कम से कम 50 की संख्या अनिवार्य रूप से पूरी करने का निर्देश दिया गया।
संगठन के सभी कार्यक्रमों को प्रदेश के निर्देशानुसार संचालित करना और डिजिटल लर्निंग में जिले को अव्वल बनाना प्राथमिकता है।