लखीसराय: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पहुंचे महिसोना, जन वितरण प्रणाली दुकान का किया निरीक्षण
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के सचिव डॉ0 एन सरवन कुमार लखीसराय के महिसोना स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM रजनीकांत, SDM,DDC सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सचिव डॉ0 एन सरवन कुमार महिसोना जन वितरण प्रणाली विक्रेता दिलीप रजक के यहां पहुंचे जहां वे पोस मशीन व लाभुकों के बीच वितरण की जानकारी ली।