लखीसराय: हलसी प्रखंड परिषर के सभाकक्ष में BLO के साथ अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा BDO ने की बैठक, मतदाता सूची को लेकर दिया निर्देश
हलसी प्रखंड स्थित सभागार कक्ष में अवर निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति आनंद और बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अर्पित आनंद के नेतृत्व में प्रखंड के सभी बीएलओ की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि अंतर्गत 20 अगस्त से BLO द्वारा गृहवार सत्यापन कार्य प्रारंभ होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नये मतदाता को जोड़ने एवं दिवंगत हो चुके मतदाता हटाना है