रफीगंज: रफीगंज के कासमा में दवा वापसी को लेकर चौकीदार और दुकानदार के बीच हुई मारपीट, व्यवसायियों ने 6 घंटे बंद कराया कासमा बाजार
रफीगंज पक्षेत्र के कासमा बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान पर दवा वापसी को लेकर चौकीदार एवं दुकानदार के बीच सोमवार रात्रि में मारपीट हो गई। मंगलवार संध्या 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना के विरोध में मंगलवार को सुबह से करीब 6 घंटा तक आक्रोशित व्यवसायियों ने कासमा बाजार बंद कराया। और चौकीदार सहित स्थानीय पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।