सिंगरौली: परसौना कन्वेयर के पास 108 एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, कोई हताहत नहीं हुआ
गुरुवार शाम 7:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक 108 एंबुलेंस वाहन चालक कहीं से आ रहा था जहां खुटार चौकी के परसौना कन्वेयर के पास पहुंचते ही वाहन में कुछ खराबी आ गई जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया हालांकि इस दौरान चालक की सूझबूझ से चालक एवं परिचालक बिल्कुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।