सिंगरौली: बैढ़न कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, अपर कलेक्टर रहे उपस्थित
सिंगरौली जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर अरविंद झा एवं पीके सेनगुप्ता की उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘‘वंदे-मातरम’’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस सामूहिक गायन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति को प्रोत्साहित करना था।