सिंगरौली: देवरी गांव के पास ट्रेलर से टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
गुरुवार की रात 10:30 से 11 के बीच एक बाइक सवार जिसके पीछे एक युवक बैठा था वह बैढन बरगवां मुख्य मार्ग पर परिवहन कर रहे थे और जैसे ही देवरी गांव के पास पहुंचे बगल से एक ट्रेलर निकला जिसमें लोहे के उपकरण लदे हुए थे जिससे बाइक पर पीछे बैठा युवक उपकरण से टकरा गया और वह सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोट आई है।