सिंगरौली: रेही गांव के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लदे पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक की मौत, एक गंभीर घायल
सिंगरौली जिले के रेही गांव के पास उमाकांत नामक व्यक्ति अपनी बाइक से पीछे एक 17 वर्षीय किशोर बैठा कर कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार पीछे से आ रहे ऑक्सीजन लोड एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे उमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जिला चिकित्सालय बैढ़न में जारी है।