सिंगरौली: एनटीपीसी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 326 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी एनटीपीसी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अंत तक 326 बिलियन यूनिट (बीयू) का उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.82प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।तीसरी तिमाही के अंत तक एनटीपीसी के कोयला स्टेशनों ने 76.20प्रतिशत की क्यूमुलेटिव प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया।