गोविंदगढ़: प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार, फेसबुक आईडी को लेकर हुआ था विवाद: उद्योग नगर थाना पुलिस
रामगढ़ डीएसपी कार्यालय अंतर्गत एमआईए क्षेत्र मेंप्रेमिका की हत्या कर फरार हुए आरोपी को उद्योग नगर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।आरोपी ने किराये के कमरे में कंबल से प्रेमिका का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था।