भीलवाड़ा: आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर विधायक कोठारी ने राज्य सरकार से किया आग्रह
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने राज्य सरकार से शहर में संचालित आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों एवं चिकित्सालयों के भवनों का जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं रखरखाव कराए जाने का आग्रह किया है। विधायक कोठारी ने कहा कि भीलवाड़ा शहर व जिले में संचालित कई आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों के भवन लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।