हटा: मड़ियादो थाना क्षेत्र के दिगी गांव की सुनार नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
Hatta, Damoh | Aug 28, 2024 मड़ियादो थाना क्षेत्र के दिगी गांव की सुनार नदी में एक युवक के डूबने के मामला सामने आया है,बुधवार सुबह घटना की सूचना परिजनों द्वारा मड़ियादो पुलिस को दी,बताया कि बिज्जू पिता बाला वर्मन उम्र 35 वर्ष मंगलवार शाम सुनार नदी में बह गया,जिसके बाद मड़ियादो थाना पुलिस और sdrf को टीम मौके पर पँहुची और सुनार नदी में डूबे युवक की तलाश में रेस्क्यू शुरू किया है।