रफीगंज: रफीगंज के कलाली पथ स्थित एक निजी हॉल में प्रखंड कमिटी का गठन, मजदूरों की एकजुटता पर दिया गया जोर
रफीगंज के कलाली पथ स्थित एक निजी हॉल में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ की जिला इकाई द्वारा र प्रखंड कमिटी के गठन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। रविवार संध्या 7 बजे बैठक में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों ने मजदूरों को एकजुट रहने का आह्वान किया तथा सरकार द्वारा मजदूरों को मिलने वाली योजनाओं एवं लाभों पर विस्तृत चर्चा की।