कोलेबिरा: भीतबुना मैदान में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में कोलेबिरा विधायक रहे मौजूद
भीतबुना मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसका फाइनल 18 अगस्त को खेला गया। आज 2:00 बजे कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी इसमें शामिल हुए। विधायक ने इस मैच के विजेता टांगिया की टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर विधायक ने कहा खेल से अनुशासन मिलता है।