कोलेबिरा: रेंगारी में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की बिगड़ी हालत
रेंगारी निवासी नीतिमा टेटे नामक महिला घर पर सोई हुई थी। इसी क्रम में 14 अगस्त की अहले सुबह उसे बिस्तर पर चढ़कर एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।